पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

बच्छराज सिंह मौर्य 


फतेहपुर (खागा)। मुख्यमंत्री कल्याण योजना के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश दीनबंधु का जनपद के प्रथम आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के दुर्गेश तिवारी भगवा एवं टीम मोदी सपोर्टर के युवा जिला अध्यक्ष अंशु सिंह परमार के नेतृत्व में नउवाबाग बाईपास में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।



तत्पश्चात खागा नगर आगमन पर पश्चिमी बाईपास वाह हनुमान मंदिर मैं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया तथा योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये गये। वही मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश दीनबंधु ने सभी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प दिलाया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अंकित सोनी, राजेश मौर्य, संदीप दुबे ,संतोष सिंह, मनोज कुमार शुक्ला जिला महासचिव, अवधेश कुमार दुबे जिला मीडिया प्रभारी, राकेश यादव ,खागा विधानसभा अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ डॉ कमल तिवारी ,राजेश योगी अंशु सिंह दुर्गेश तिवारी, अनिल तिवारी, राहुल सिंह , इमरान भाई ,संजय विश्वकर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला लखनऊ कानपुर होते हुए प्रयागराज को प्रस्थान कर गया। उन्हें राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।


टिप्पणियाँ