पराली ना जलाएं,इसे खाद बनाएं...

आर एस प्रसाद


उत्तर प्रदेश | देवरिया ब्लॉक तरकुलवा के ग्राम सभा हरैया में दिनांक 13-10-2020 सबमिशन आफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना (आत्मा) अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से उप कृषि निदेशक श्री ए के मिश्रा द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के विषय में विशेष जानकारी दी गई जिसका मोटो था "पराली ना जलाएं, इसको खाद बनाएं"विषय पर विशेष जानकारी दी गई।


आज बढ़ता हुआ पर्यावरण प्रदूषण यह कहने को मजबूर कर देता है कि, सुनो..... "मैंने आज हवाओं में तुम्हारा नाम लिखा था। मगर इस जहरीली धुंध की वजह से अब कुछ स्पष्ट नहीं।।" इफको मैनेजर श्री विनोद सिंह के द्वारा डी कंपोजर के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई, तथा इसकी उपयोगिता के विषय में बताया गया। श्री मुस्लिम अंसारी द्वारा फसलों की कटाई मड़ाई तथा ग्रेडिंग आदि के विषय में जानकारी दी गई।तथा बीटीएम वीरेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग की जानकारी दी गई।


विभागीय अधिकारी मदन यादव, नन्दू लाल रामनयन कुशवाहा ,रमेश कुमार मिश्रा आदि द्वारा विभाग से संबंधित अन्य सुविधाओं एवं सामयिक जानकारी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ अचीवर फार्मर कमल किशोर मिश्र द्वारा ड्रम सीडर से बुवाई को उपस्थित इफको विभाग के द्वारा निरीक्षण कराया गया जिनमें प्रमुख रूप से उदय प्रताप राव सोहनरिया, नारद कुशवाहा ग्राम प्रधान हृदयानंद शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, विशेश्वर तिवारी दुर्गेश तिवारी, मनोज यादव,रमाकांत यादव आदि सैकड़ों किसानों ने इस गोष्ठी में भाग लिया। सर्वप्रथम कोविड महामारी को देखते हुए विभाग द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण कर उपचार एवं बचाव हेतु सुझाव दिया गया।


टिप्पणियाँ