नगर कमेटी का विस्तार, मुकीम खान बने नगर सचिव....

बच्छराज सिंह मौर्य 


फतेहपुर | खागा समाजवादी पार्टी खागा नगर की कमेटी का विस्तार किया है। सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने नगर सचिव पद पर मुकीम खान को जिमेदारी सौंपा है। जिससे कार्यकर्त्ताओं में मनोनयन को लेकर खुशी का माहौल है।तथा एक दूसरे को बधाइयां देने लगे। खागा सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने कस्बे के मानू का पुरवा निवासी मुनीर खान के पुत्र मुकीम खान को नगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।


और इन्होंने कहा है कि इनसे संगठन मजबूती की उम्मीद को लेकर पद सौंपा गया है। और इन्होंने कहा है कि फतेहपुर से नये नगर सचिव जैसे ही खागा पहुंचे तो समर्थकों ने चौराहे पर फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही कार्यकताओं ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। वही सपा लोहियावाहिनी के जिलाउपाध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के हित मे काम करे। गांव गांव पहुंचकर सपा सरकार में कराए गये विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं गे। और इन्होंने कहा है कि बेजोड़ मेहनत कर 2022 में सपा की सरकार बनाया जाएगा। इस मौके पर आरिफ कुरैशी नगर अध्यक्ष, रावेन्द्र प्रताप सिंह यादव, मुकीम शेख, अशरफ फारूकी, अकरम हाशमी, राहुल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ