नाबालिक से छेड़खानी का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतोष कुमार 


मीरजापुर। थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिक से छेड़खानी का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिक से छेड़खानी का आरोपी वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 04.10.2020 को थाना लालगंज क्षेत्र निवासी वादी द्वारा थाना लालगंज पर सूचना दी गयी की दिनांक 02.10.2020 की रात्रि उसकी पुत्री उम्र-16 वर्ष के साथ नामजद अभियुक्त द्वारा छेड़खानी की गयी।


इस सूचना पर थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, उक्त अभियोग की विवेचना व वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी में बड़ी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त विजय पासी पुत्र रामलाल पासी निवासी मड़ियार थाना लालगंज मीरजापुर को उ0नि0 आनन्द कुमार सिंह थाना लालगंज मयहमराह राजकुमार चौहान द्वारा ग्राम मझियार तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


टिप्पणियाँ