मथुरा में विशाल यज्ञ का हुआ आयोजन..

राधेश्याम प्रसाद 


मथुरा(वृंदावन) श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का विशाल आयोजन श्री कृष्ण जन्मस्थली मथुरा( वृंदावन) में 10 अक्टूबर 2020 को प्रारंभ हो गया है जिसमें मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद एजुकेशन ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित मिश्रा जी सम्मिलित हुए।


उनके साथ संस्था के वरिष्ठ एग्जीक्यूटिव मेंबर (भारत) श्री धीरेंद्र कुमार तिवारी जी, सुधीर यादव जी, शशि भूषण पांडे जी, रविंद्र मौर्या जी, सूरज तिवारी जी, राजीव कुमार जी, अशोक मिश्रा जी , योगाचार्य संतरीम निषाद जी इत्यादि सदस्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय संत बृजभूषण बाबूजी को राम दरबार , रामचरितमानस और संस्थान की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।


टिप्पणियाँ