मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को सफाई व्यवस्था के लिए दिए सख्त निर्देश

मंडलायुक्त ने शहर के कुछ क्षेत्रों की साफ-सफाई का किया औचक निरीक्षण


संजय मौर्य 


कानपुर। मंडलायुक्त ने प्रातःकाल शहर का भ्रमण कर साफ सफाई का किया निरीक्षण जिससे आर्य नगर बेनाझाबर स्वरूप नगर सिविल लाइंस में सफाई कर्मी सड़क पर झाड़ू लगाते मिले। निरीक्षण के दौरान परशुराम वाटिका स्थित शिव मंदिर के पास कूड़ा जलता मिला व मॉर्निंग वाकरो ने मंदिर के पास बने मूत्रालय में गंदगी व दुर्गध की शिकायत की। गंगा बैराज मार्ग पर विष्णुपुरी में कोहना थाने के चौराहे पर बीच में सड़क धंसी मिली। उससे आगे मोतीलाल खेड़िया स्कूल के चौराहे पर सड़क पर कूड़ा फैला मिला। वही आगे वीएसएसडी कालेज की दीवार से सटी सड़क भी सीवर लाइन के कारण धंसी मिली।



उपरोक्त के क्रम में मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को निम्नलिखित निर्देश दिए


सफ़ाई की कार्यों में और तेज़ी और सुधार लाने की आवश्यकता है। इसके लिए आवश्यक है कि नगर अयुक्त, अपर नगर अयुक्त और नगर निगम के वरिष्ट अधिकारी प्रत्येक दिन रैंडम आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में “भ्रमण और औचक निरीक्षण” कर समय पर कूड़ा को एकत्रित कर डम्पिंग और प्रॉसेसिंग साइट पर ले जाए। सफ़ाई नायक से प्रत्येक दिन साइट्स के फोटोग्राफी और वीडियो क्लिप के माध्यम से बेहतर सफ़ाई व्यवस्था सुनिश्चहित करे।


नगर अयुक्त ये सुनिस्चित कर ले की प्रत्येक दिन कॉल सेंटर और हेल्प डेस्क पर आने वाले सफ़ाई सम्बन्धी समस्या और शिकायतों का उसी दिन श्याम को सम्बंधित ज़ोनल ऑफ़िसर और सफ़ाई नायक को उपलब्द करते हुए अगले दिन उन सभी शिकायतों और समस्याओं को निराकरण कराते हुए आवेदक कॉलर को सूचित करे। कूड़ा जलाना वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण है।


 


शासन द्वारा कूड़ा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नियमानुसार दंड भी प्रस्तावित किया गया है। नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए की सभी इस तरह के कूड़े जलाने वाले प्रकरणों में एफ आई आर लिखवाए और अगर सफ़ाई कर्मचारी इस तरह का कार्य करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्रभावी प्रशासनिक और विधिक कारवाई भी करे।



बृहद जन जागरूकता लगातार कराते हुए जन सामान्य को कूड़ेदान में ही कूड़ा डालने, सूखा और गीला कूड़े को अलग अलग निस्तारण करना और प्लास्टिक का उपयोग हर सम्भव स्तर पर रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है।


 


टिप्पणियाँ