महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर तिलक हाल में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम....

संजय मौर्य 


कानपुर | महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज तिलक हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर भव्य समारोह आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण पुष्पांजलि दी गई!


रामधुन के साथ शुरू हुये समारोह में सर्व प्रथम सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई. जिसमें भगवद्गीता, कुरान, बाइबिल व गुरुग्रंथ साहिब आदि पवित्र ग्रंथों का पाठ किया गया. पवित्र गीता का पाठ आचार्य संतोष शुक्ला ने, कुरान का अब्दुल हसीब अच्छन, ने, बाइबिल का पादरी राजेंद्र शर्मा ने व गुरुग्रंथ साहिब का पाठ ज्ञानी हरदीप सिंह ने किया. इसके बाद चरखा यज्ञ में भाग लेते हुए हलीम उल्ला खां व सुबोध बाजपेयी ने चरखा चला कर सूत काता.      समारोह में कॉंग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता गांधी को युग प्रवर्तक, सच्चा पथ प्रदर्शक, महा पुरुष और भारत की आत्मा बताते हुए कहा कि यदि राष्ट्रपिता का अवतरण न हुआ होता तो खण्ड खण्ड टुकड़ों में विभाजित यह अखंड भारत न होता वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कॉंग्रेस जनों ने कहा


कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों को आत्मसात कर शास्त्री जी ने देश की स्वतंत्रता के महासंग्राम  में अग्रिम पंक्ति में रहते हुए जिस भूमिका का निर्वहन किया और अत्यंत सादगी के साथ प्रधान मंत्री के रूप में जो देश की महान सेवा की है, उसे देशवासी सदियों तक नहीं भूलेंगे।        समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि जिन राष्ट्रपिता की बदौलत हम आजाद हुऎ और जिनकी वजह देश में सर्व हितकारी लोकतन्त्र की स्थापना हुई. आज सत्ता में बैठे लोग उसी भारत की आत्मा पर चोट और महात्मा गांधी द्वारा स्थापित लोकतंत्र को समाप्त कर देश में तानाशाही का साम्राज्य स्थापित करने का घिनौना कृत्य कर रहे हैं।        उन्होंने कहा कि कल हाथरस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ जिस तरह का अभद्र व निंदनीय बरताव मोदी और योगी के इशारे पर उनकी पुलिस ने किया है. वह देश व उसके लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है. उन्होंने कहा कि यह गांधी और शास्त्री का देश है और यहाँ गोडसे वादियों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे।      समारोह से पूर्व प्रातः फूलबाग, सेनानी भवन, के डी ए, अशोक नगर, कारवालों नगर सहित नगर की सभी गांधी प्रतिमाओं एवं रतन लाल नगर स्थित शास्त्री प्रतिमा पर कॉंग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर महात्मा गांधी व शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का संयोजन व संचालन त्रिलोकी त्रिवेदी ने किया।      तिलक हाल समारोह में प्रमुख रूप से शंकर दत्त मिश्रा, विधायक सोहिल अंसारी, संजीव दरियावादी, अब्दुल मन्नान,  इकबाल अहमद, अशोक धानविक, निजामुद्दीन खां, अनिल बाजपेयी भुल्लड़, कमल जायसवाल, के के,तिवारी, सैमुअल,लकी सिंह, नौशाद आलम, श्याम देव सिंह, प्रतिभा अटल पाल, शबनम आदिल, ममता तिवारी, अफजाल अहमद,  महेंद्र त्रिपाठी पूत्तू  मोह वासीक, गुलाब कोरी, ललन अवस्थी, ईखलाख अहमद डेविड, राजेन्द्र सिंह टील्लू, महापारा बेगम, मंजू मिश्रा, चंद्र मणि मिश्रा संतोष पाठक, गुड़डे मंसूरी, लालमन आजाद, निर्मल गुप्ता, विजय बाबा, बृज भान, अमिताभ मिश्रा, स्वदेश शुक्ला, रामनारायण जैस एजाज रशीद, वैभव मिश्रा, अनिल राजपूत, स. करन सिंह, सैफी बेगम, रविन्द्र मुन्ना, पूनम सचान, ज़फ़र लखनवी, अमित शुक्ला, अफलाख अहमद, राम जी श्रीवास्तव आदि थे।                                                                         


टिप्पणियाँ