कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित...

अशोक कुमार जायसवाल


सीएमओ कार्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दयालुता थीम का किया गया आयोजन


अमेठी | मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस वर्ष विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा उक्त दिवस को दयालुता थीम निर्धारित किया गया है,


जिसके अंतर्गत आज सीएमओ कार्यालय में उक्त दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष अमेठी चंद्रमा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस तथा वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु संदर्भ में मूल्यपरक जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों, शिक्षा एवं अन्य विभागों के 211 अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ पत्रकारों द्वारा अद्वितीय सहयोग व सेवाएं प्रदान करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ राम प्यारे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. नवीन कुमार मिश्रा, कार्यक्रम नोडल अधिकारी, डॉ. राम प्रसाद, डॉक्टर सी एस अग्रवाल, डॉक्टर आरपी गिरी, डॉ एके अजीजी, डॉक्टर एसएन राय, डॉक्टर पितांबर व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ