कर्मचारियों की समस्यायों को लेकर IPSAF का धरना प्रदर्शन...

प्रित पाल सिंह 


लखनऊ: इंडियन पब्लिक सर्विस एम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर पुरे देश के विभिन प्रांतों में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 14 अक्टूबर को सांकेतिक धरना प्रदर्शन दिया जायेगा | ये जानकारी IPSAF के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने आज एक संवाददाता सम्मलेन में दी


श्री मिश्रा ने बताया की उत्तर प्रदेश के कर्मचारी शिक्षक संगठनो ने संयुक्त मोर्चा के सम्बन्ध विभिन कर्मचारी संगठनो के द्वारा अपने अपने कार्यालयों के साथ साथ नगर निगम लालबाग़ लखनऊ के मुख्यालय पर दोपहर 1 से 3 बजे तक दिया जायेगा | इस धरने की अध्यक्षता आल इंडिया कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी.पी. मिश्रा द्वारा की जाएगी जिसमे मुख्य रूप से नगर निगम, जलकल, आर.आर. कर्मचारी संघ, रोडवेज, स्वास्थ सेवाएं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, शिक्षक संघ के कर्मचारी COVID -19 के नियमों का पालन करते हुए हिस्सा लेंगे |


टिप्पणियाँ