घर घर चलायेगी जागरूकता अभियान -वीरेन्द्र कुमार

मामला बहन-बेटियों की सुरक्षा का 


राष्ट्रीय विकलांग पार्टी महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर सड़कों पर करेगी आन्दोलन


संजय मौर्य 


कानपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आयोजित हुयी। इस बैठक में महिला उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त की गयी। सरकार से बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए कडे बन्दोबस्त करने की मांग की।


राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की पार्टी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए घर घर जागरूकता अभियान चलायेगी। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की उत्तर प्रदेश में बहन बेटियाँ सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से सरकार नहीं सम्भल रही है।



पुलिस थानो में उच्च अधिकारीयों के आदेश के बगैर रिपोर्ट नहीं दर्ज नहीं होती है | जिससे अपराधियों व आरोपियों के हौसले बुलन्द हैं। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी महिला उत्पीड़न के खिलाफ सड़को पर उतर कर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा की जातिवाद व समाजिक भेद भाव के कारण महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।


राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कान्ति देवी कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष शिवदेवी सिंह चौहान, वरिष्ठ सदस्य आनन्द तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, दिलिप कुमार, सह सचिव पवन राने, रूबी सोनकर, गुडडी दीक्षित, हेमलता यादव, ममता कुमारी आदि शामिल थी |


टिप्पणियाँ