डांक्टरो की लापरवाहियों से अधेड़ महिला की मृत्यु

बच्छराज सिंह मौर्य 


फतेहपुर। खागा नगर पंचायत मानू का पुरवा भारत हांस्पिटल में एक अधेड़ महिला की उपचार दौरान डाक्टरों की लापरवाहियों के कारण मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। खागा कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझिलगो अन्तर्गत बुदवन गांव निवासी कृष्ण पाल सिंह उर्फ पग्गू की 40 वर्षीय पत्नी रामा देवी की कस्बा स्थित भारत हांस्पिटल में डांक्टरो द्वारा उपचार दौरान मौत हो गयी। और मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि उक्त मृतक महिला दो दिन से बुखार से पीड़ित थी।


आज दिनांक आठ अक्टूबर को सुबह समय लगभग साढ़े सात बजे भारत हांस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। तभी डाक्टरों ने मरीज को देखा समझा और महिला के आक्सीजन की कमी बताकर एक इंजेक्शन तत्काल लगा दिया। कुछ समय बीतने पर मरीज को कोई आराम न दिखने पर महिला को पुनः देखा और दूसरा इंजेक्शन भी लगाया। महिला को कोई आराम नहीं मिला तथा देखते ही देखते थोड़ी देर में महिला के मुंह से झाग जैसा निकलते ही महिला ने लगभग साढ़े नौ बजे दम तोड दिया।



मृतक के दो लड़के व एक पुत्री है। सभी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। और परिजनों ने बताया कि डाक्टरों ने दो इंजेक्शन लगाया है महिला की मौत हो गयी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वही कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदो के अधीक्षक उदय कुशवाहा ने बताया कि भारत हांस्पिटल के संचालक कर्ता डाक्टर सियाराम सिंह का है।


टिप्पणियाँ