छात्राएं लिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण......

बच्छराज सिंह मौर्य 


फतेहपुर | हथगाम क्षेत्र के छिउलहा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई में शासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के निर्देशानुसार आज से बालिका आत्मरक्षा हेतु जूडो प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। बताते चलें कि नवरात्रि एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में महिलाओं एवं छात्राओं की सहभागिता के दृष्टिगत उनकी आत्मरक्षा हेतु शिक्षा सचिव माध्यमिक के निर्देश पर जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से प्रारम्भ किया गया है।


उक्त के क्रम में जनपद के आशा बालिका इंटर कॉलेज खागा, संत विनोबा भावे विद्यालय प्रेमनगर, गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज सुल्तानपुर घोष, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई सहित अन्य विद्यालयों में भी बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण ऑफलाइन/ऑनलाइन माध्यम से शुरू किया गया है।वही छिवलहा जोन के नोडल अधिकारी प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण पहले भी आयोजित होते रहे हैं। और वर्तमान समय में बालिकाओं एवं महिलाओं को अपनी सुरक्षा हेतु शासन का यह निर्देश सराहनीय है। और अकबरपुर चोराई विद्यालय में पूर्व प्रशिक्षित छात्रा काजल देवी ने विद्यालय में आकर स्थानीय छात्राओं को प्रशिक्षण दिया।


टिप्पणियाँ