भाजपा सरकार किसान विरोधी -प्रमोद तिवारी

देश का किसान भाजपा सरकार से त्रस्त


रवि मौर्य 


अयोध्या | भेलसर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या जाते समय रानीमऊ चौराहे पर पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमोद तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।



किसानों की उपज का वाजिब मूल्य भी भाजपा सरकार नही दे पा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया। प्रदेश में हत्या तथा दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही योगी राज में महिलाएं आज सुरक्षित नही है।


श्री तिवारी ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिये जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष करें।


आज प्रदेश की जनता जाति व धर्म की राजनीति करने वालों से ऊब कर कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों देख रही


आज प्रदेश की जनता जाति व धर्म की राजनीति करने वालों से ऊब कर कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों देख रही है। स्वागत करने वालों में जिला कांग्रेस सचिव मुजतबा खां, ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला, मान सिंह, हरिकेश मौर्या, अतीकुर्रहमान सफ्फू, सरस् तिवारी, राम कृष्ण शुक्ला, सद्दाम हुसैन, शिवकुमार मौर्या, गौरव शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ