डॉ नारायण सुब्बाराव हाडीकर की 45 वी पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया गया.....

संजय मौर्य 


कानपुर ।कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड कानपुर नगर/ग्रामीण कमेटी के द्वारा कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की 45 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जरौली फेज 2 गांधी पार्क मैं जिला अध्यक्ष सुशील सोनी ने पुष्प अर्पित कर पौधरोपण किया गया।


उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। सेवादल यंग ब्रिगेड बुंदेलखंड जोन के प्रदेश अध्यक्ष श्री संगीत तिवारी ने वर्तमान परिपेक्ष में सेवादल की भूमिका की जानकारी दी। कहा कि सेवादल कोई मामूली संगठन नहीं है यह कांग्रेस के अनुशासित स्वयंसेवकों की ऐसी फौज है जिसने आजादी की लड़ाई में भी कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी और आजादी के बाद भी आज तक निस्वार्थ सेवा भावना से कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम, अधिवेशन, रैलियों, सम्मेलनों आदि में सेवादल को सौपी गई जिम्मेदारियों का सेवादल के कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हैं। उन्होने कहा कि सेवादल का महत्व इसी बात से प्रतीत हो जाता है कि डॉ. हाíडकर, पं. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी आदि नेता स्वयं सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर यह भी कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में सेवादल को ओर अधिक महत्व दिए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही है ऐसे में सेवादल कार्यकर्ताओं का धर्म और दायित्व है कि वह घर-घर जाकर भाजपा की कथनी और करनी से अवगत कराकर आम जनता को जागरूक करे। साथी तिवारी जी ने नगर ग्रामीण कमेटी में 20 लोगों को कांग्रेस यंग ब्रिगेड की कैप पहना कर सदस्यता ग्रहण कराई इस मौके पर प्रदेश महासचिव प्रियांशु मिश्रा, संजय अवस्थी, जिलाध्यक्ष सुशील


टिप्पणियाँ