श्रमिकों की आवाज़ बनी काँग्रेस..

 


 संदीप कुमार मौर्य 


रायबरेली कांग्रेस के नेता कमल सिंह चौहान ने बताया कि हम लोग पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन-1 के पहले दिन से ही कांग्रेस पार्टी पूरी शिद्दत के साथ जनसेवा में जुटी हुई है। 90 लाख लोगों तक राशन, भोजन पहुंचाने का काम किया है। 10 लाख प्रवासी मजदूरों की मदद की गयी। साढ़े सात लाख मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण किया गया। 22 सांझी रसोईघरों का संचालन किया जा रहा है और 40 स्थानों पर हाईवे टास्क फोर्स बनाकर कांग्रेस के 5 हजार प्रतिबद्ध सिपाहियों ने प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंदों की दिन-रात मदद की। वहीं योगी सरकार की मजदूर और गरीब विरोधी नीतियों के चलते सड़कों पर चल रहे श्रमिकों और जरूरतमंद लोग भूख और प्यास से तड़पकर जान गंवाने के लिए विवश हो रहे हैं। जिसका सिला प्रदेश सरकार इस रूप में दे रही है ये बदले की राजनीति नही तो और क्या है ? यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बस मामले में फर्जी केस लगाकर गिरफ्तार किया गया। उसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।


अगले दिन कई जगहों पर लॉकडॉउन का पालन करते हुए इस पर ज्ञापन दिया गया। लेकिन फिर भी भाजपा सरकार ने हमारे 90 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा लगा दिया। इसमें पूर्व विधायक व पूर्व नेता विधानमंडल दल प्रदीप माथुर, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक भी शामिल हैं। रायबरेली कांग्रेस कमेटी की ओर से मैं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से कहना चाहता हु ये वक्त राजनीति का नही है पहले देखिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने कितनी सेवा की है उन्हें इनाम स्वरूप आपने जेल क्यों दे दी आपसे विनती है उन्हें जल्द से जल्द रिहा करवाये ।


टिप्पणियाँ