सीजनल अमीनो ने सम्पूर्ण समायोजन की मांग को लेकर किया जल सत्याग्रह....

संजय मौर्य 


विनियमितिकरण न हुआ तो 15 अगस्त को लेगे जल समाधी


कानपुर| राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने आज विनियमितिकरण, सम्पूर्ण समायोजन, नियमावली संशोधन, आयु सीमा शिथिलता की मांग को लेकर भैरो घाट पर जल सत्याग्रह किया | एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री ने चार बार मांगो को पुरा करने का आस्वाशन दिया |


उसके बावजूद न तो सम्पूर्ण समायोजन हुआ, न ही विनियमितिकरण हुआ,और न ही नियमावली संशोधन व आयु सीमा शिथिलता हुई | वीरेन्द्र कुमार ने कहा की पिछले डेढ वर्ष से शासन मे मामला लम्बित है | मुख्यमंत्री के आदेशो का पालन नही हो रहा है| वीरेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी है की सीजनल संग्रह अमीनो का विनियमितिकरण व आयु सीमा शिथिलता न हुआ तो 15 अगस्त को सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ जल समाधी लेगे | सरकार ने सीजनल अमीनो व अनुसेवको को भूखो मरने के लिए छोड दिया है |


लाक डाउन मे प्रदेश के सीजनल अमीनो व अनुसेवको को न तो सेवा मे रखा गया और न ही वेतन दिया गया | सरकार अपने वादे से ही मुकर गयी | जिससे समस्त सीजनल कर्मचारियों में रोष व्याप्त है | आज जल सत्याग्रह करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा यशवन्त सिंह, जगजीवन तिवारी, राम चन्द्र शर्मा, तिलक सिंह आदि शामिल थे |


टिप्पणियाँ