प्रदेश मुखिया के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केक काटकर वृक्ष रोपित किया..

रवि मौर्य 


अयोध्या | हिन्दू युवा वाहिनी अयोध्या इकाई द्वारा प्रदेश मुखिया योगी आदित्य नाथ के जन्म दिवस के अवसर पहाड़गंज में हियुवा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर केक काटा तथा वृक्षारोपण करके दीर्घायु की कामना की।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जिला संयोजक संजय सिंह जिला प्रभारी पवन मिश्र महामंत्री ललित सिंह महानगर अध्यक्ष शंभूनाथ जायसवाल संतोष मिश्र राजन शिवकुमार मौर्य समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ