फूलबाग गांधी प्रतिमा के समक्ष सड़क पर बैठ कर मौन धरना दिया:-हर प्रकाश अग्निहोत्री

संजय मौर्य 


कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में आज कॉंग्रेस जनो ने प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर फूलबाग गांधी प्रतिमा के समक्ष सड़क पर बैठ कर मौन धरना दिया।


कॉंग्रेस जनो ने पहले गांधी प्रतिमा स्थल पर धरना देने का कार्यक्रम बनाया था. जिसकी सूचना भी जिला प्रशासन को दी जा चुकी थी।लेकिन एन मौके पर गाँधी प्रतिमा स्थल बंद और गेट पर प्रशासन का ताला लगा देख आक्रोशित काँग्रेस ज़न सड़क पर ही धरने पर बैठ गये।


प्रातः 11 बजे से शुरू धरने में कॉंग्रेस ज़न अपने हांथों में तख्तियां लिये हुए थे. जिनमे 'हमें न्यायपालिका पर भरोसा, मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू जी को मिलेगा न्याय', व 'योगी आदित्यनाथ गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रहे हैं', तथा 'प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए प्रदेश व्यापी मौन प्रतिवाद' आदि स्लोगन लिखे थे।


इस अवसर पर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के 'अपराध' में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।     


उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे हैं।     


 अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ़्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।


उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।


अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। उन्होंने ने कहा कि दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा।


 धरने में प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व सांसद राकेश सचान, कनिष्क पांडे, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, राजकुमार शुक्ला, आमोद त्रिपाठी, ग्रीन बाबु सोनकर, के के तिवारी, राजीव द्विवेदी, सुबोध बाजपेई, अंकित धानविक, विजय त्रिवेदी बाबा, पुनीत राज शर्मा, तुफैल अहमद, चंद्र मणि मिश्रा, ज़फ़र शाकिर, जीत सिंह, अनुराग पाल, संजय शाह, सुरेश अग्रहरि, आयुष अग्रवाल, लव प्रीत सिंह, अभय प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह, संदीप चौधरी आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ