कांग्रेश की सेवा सत्याग्रह रसोई का छठवां दिन

संजय मौर्य 


कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व मे प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए शुरू किये गये। सेवा सत्याग्रह के आज 6ठवें दिन तिलक हाल में संचालित अजय लल्लू महारसोई में भोजन तैयार करा कर जरुरतमंदों के बीच वितरित किया गया।


इस अवसर पर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि सेवा सत्याग्रह के अंतर्गत जरुरतमंदों को भोजन वितरित करने का हमारा यह महाअभियान तब तक चलता रहेगा जब तक प्रदेश कॉंग्रेस कॉंग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई नहीं हो जाती। अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कानपुर सहित पूरे प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।    उन्होंने बताया कि आज छावनी, आर्य नगर व सीसामऊ विधान सभाओं के अंतर्गत झाड़ी बाबा, कैंट, जुहारी देवी, पनचक्की, नई सड़क, रजबी रोड, परेड, पेंच बाग, चमड़ा मंडी, बेगम गंज, यतींम खाना, जुही, राखी मंडी, परम पुरवा, अफीम कोठी व झकरकटी आदि क्षेत्रों में 3000 जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर इक़बाल अहमद, अशोक धानविक, हाजी अफजाल अहमद, महेंद्र त्रिपाठी पूत्तू, लल्लन अवस्थी, संतोष गुप्ता, सुबोध बाजपेई, चंद्रमणि मिश्र, ब्रजभान, संदीप चौधरी आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ