काली पट्टी बाँध सात सूत्रीय मांगो कॊ लेकर विरोध प्रदर्शन जारी:-जन अधिकार पार्टी

 


वशिष्ट मौर्य 


देवरिया | जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत धरना प्रदर्शन सातवे दिन भी प्रदर्शन जारी लाक डाउन के नियमों का पूर्णतः पालन करते हुए अपनी हाथ मे काली पट्टी बाँध कर अपनी मांगो कॊ लेकर डटे जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ता* जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा राज्य व केन्द्र सरकार के गलत नीतियो के विरुध हाथ काली पट्टी बाँध अपने सात सूत्रीय मांगो कॊ लेकर सातवे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी है


जहाँ कार्यकताओं द्वारा हाथ मे बैनर लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर लाकडाउन के नियमो का पालन भी कर रहे है । 1.गरीब, मजदूर, असहाय पर हो रहे उत्पीड़न व दोहन पर सरकार तत्काल रोक लगायी जाय। व सरकार वास्तविक तौर पर गरीबो,असहाय, दिन दुखियो के हित मे कार्य करे । 2 किसानों का ऋण माफ किया जाए 3.श्रमिकों मजदूरों की जीविका के लिए एक मुक्त 15 हजार दिए जाए और प्रति माह 7500 रुपए दिए जाए। 4.नौजवानो ,बेरोजगारों को रोजगार के लिए स्थायी विकल्पों की व्यवस्था किया जाय । 5.किसानो के फसलो के उचित दाम दिया जाए । 6.बिजली के बिल को माफ किया जाए । 7.लाकडाउन के दौरान रसोई गैस के दामो की वृद्धि को तुरन्त वापस लिया जाय ।


वही देवरिया कैम्प कार्यालय मे विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने किया इसके साथ ही जनअधिकार पार्टी देवरिया के जिला अध्यक्ष दिनेश मौर्या, महासचिव प्रमोद मौर्या ,वत्सल कुशवाहा रामप्रवेश कुशवाहा साम्राट एम एल कुशवाहा हरिचंद्र हरेकृष्ण कुशवाहा विधान सभा अध्यक्ष भाटपार रानी विवेक कुमार कुशवाहा पथरदेवा विधान सभा अध्यक्ष वशिष्ठ मौर्य राजेश राजू ।रविन्दर ।नीतीश ।रामनरायन । राधेश्याम प्रसाद अच्छेलाल कुशवाहा रोशन लाल कुशवाहा और सैकड़ो सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे । वही संस्कार मैरेज हाल मे विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर सुभासपा के प्रदेश महासचिव केशव राजभर,लक्ष्मण शर्मा जिला मीडिया प्रभारी सुभासपा, जाप जिला प्रभारी अमित शिवाजी , जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री आशीष कुशवाहा, चौरीचौरा विधानसभा अध्यक्ष श्रीराम विलास, जिला मीडिया प्रभारी राहुल मौर्य, महानगर अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्य, महानगर सचिव श्रवण कुशवाहा, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, जयकृष्ण मौर्य, लाल जी, गुड्डू, शिवम् कुशवाहा आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ...


टिप्पणियाँ