सीजनल अमीन संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

संजय मौर्य 


उत्तर प्रदेश -2001 के सीधी भर्ती के रोक के शासनादेश को लागू रखने के लिए राजस्व परिषद को संस्तुति करने की मांग की है | ज्ञात हो की शासन ने 29 अगस्त 2001 को शासनादेश संख्या - 2082/1-7/2001-29/2001 के तहत संग्रह अमीन के पदो पर सीधी भर्ती पर रोक यह कह कर लगा दिया था की रिक्त पदों पर भर्ती सामयिक संग्रह अमीनो से ही की जाय |


शासन के निर्देश पर राजस्व परिषद ने मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी से शासनादेश लागू रखने या निरस्त करने पर राय मांगी है | एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की सीधी भर्ती का आदेश होने पर प्रदेश के हजारो सीजनल अमीन विनियमितिकरण से वंचित हो जाएगे| इसलिये एसोसिएशन वरिष्ठता सूची के अन्तिम व्यक्ति के चयन तक 2001 का शासनादेश लागू रखने की मांग कर रहा है | वीरेन्द्र कुमार ने नियमावली संशोधन, सम्पूर्ण समायोजन, आयु सीमा शिथिलता की मांग भी किया है| आज ज्ञापन देने वालो में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, मनोज तिवारी, सतेन्द्र सिंह, अरविन्द रावत शामिल थे |


टिप्पणियाँ