गोविन्द कुशवाहा बने पीएम जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान अध्यक्ष...

संजय मौर्य 


जनपद कानपुर नगर में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विधन्यवासिनी श्रीसानन्द के निर्देशानुसार क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुग्रह नारायण सिंह ने कानपुर जनपद की कार्यकारणी घोषित करते हुए गोविन्द कुशवाहा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।


गोविन्द कुशवाहा समाज सेवा के क्षेत्र में अपना पूरा सहयोग दे रहे है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी को जानकारी के अभाव के कारण प्रधानमंत्री की तमाम योजनाओं का लाभ नही मिल पाता शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारी टीम पूरे जिले में केंद सरकार की एक एक योजना का प्रचार प्रसार करेगी और गरीब ,मजदूर को उसका हक दिलवाएगी। केंद सरकार का उद्देश्य है देश का हर नागरिक सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो जिलाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही जिले की टीम की घोषणा की जाएगी।


टिप्पणियाँ