भारत रतन पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई:-हर प्रकाश अग्निहोत्री

संजय मौर्य 


कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में आज भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर घंटाघर स्थित नेहरू प्रतिमा को दूध व गंगा जल से स्नान करा कर उस पर माल्यार्पण किया गया और मौजूद काँग्रेस जनो ने समाजिक दूरी बना कर पुष्पांजलि अर्पित की।


 इस अवसर पर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि यह पंडित नेहरू का ही यह चमत्कारिक नेतृत्व और व्यक्तिव था कि भारत की आजादी के लिए तमाम जेल यातनाएं सहते हुए उन्होंने देश को एकजुट किया, आजादी दिलाई और उसके बाद एक समृद्धशाली भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि यह कितने दुर्भाग्य की बात है कि जिस कॉंग्रेस पार्टी ने अंग्रेजो से आजादी की ज़ंग लड़ी और नेहरू जी अपना सर्वस्व बलिदान कर देश मे लोकतंत्र की स्थापना की. आज राजनीतिक विद्वेष वश उसी कॉंग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने और उन्ही नेहरू के अनुयायियों व कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे लगा कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जेल भेजा जा रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मदद के लिये आगे आये प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजना अन्याय पूर्ण कृत्य है इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी के निजी सचिव श्री संदीप सिंह पर फ़र्जी मुकदमा लिखा कर मुख्यमंत्री अपनी तानाशाही प्रवृत्ति का ही परिचय दे रहे हैं। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि यदि प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो काँग्रेस ज़न सड़कों पर निकलेंगे जिसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पर ही होगी। बाद में सामजिक दूरी के तहत तिलक हाल में प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कॉंग्रेस जनो ने अपने सिर और हाथों पर काली पट्टियां बाँध कर मौन उपवास रखा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शंकर दत्त मिश्र, हाफिज मोहम्मद उमर, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, राजकुमार यादव, ग्रीन बाबु सोनकर, राजकुमार शुक्ला, के के तिवारी, सुशील तिवारी, सैमुअल लकी सिंह, राजीव द्विवेदी, तुफैल अहमद खान, नरेंद्र सिंह सेंगर, विमल तिवारी, नरेन्द्र चंचल, सुधीर साहू, रामनारायण जैस, अभिनव भट्ट, मुन्ना खां, नईम उमर, नौशाद आलम मंसूरी, अरविंद जायसवाल, संदीप चौधरी आदि शामिल थे।


टिप्पणियाँ