प्रयागराज में उफान पर नदिया...

प्रयागराज | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  20 सितंबर 2019 को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आज पुलिस लाइन प्रयागराज आएंगे एवं मध्यान्ह 12:00 बजे से 1:00 बजे तक केंट हाई स्कूल न्यू कैंट मैं बने बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से भेंट करेंगे तथा राहत सामग्री का वितरण एवं बाढ़ पीड़ितों से संवाद करने के उपरांत अपराहन 1:25 बजे गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 


बता दे कि प्रयागराज में गंगा अपने उफान पर है। दोनों नदियों ने खतरे का निशान पार कर लिया है। गंगा के जलस्तर में 2 सेमी प्रति घण्टा बढ़ोत्तरी भी हो रही है। ऐसे में अनुमान है कि बाढ़ और अधिक विकराल रूप धारण कर सकती है। प्रयागराज जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुचा दिया गया है। पुलिस के साथ एनडीआरएफ के जवान लोगो को रेस्कयू कर रहे है। 


सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कल प्रयागराज का हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होंने अधिकारियों से लापरवाही न बरतने को कहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा जनप्रतिनिधियों से भी लोगो के मदद करने की गुजारिश की है। बाढ़ का सबसे अधिक असर शहरीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। छोटा बघाड़ा, राजापुर, दारागंज समेत कई इलाके जलमग्न हो गये है।


 


टिप्पणियाँ