एम्बुलेंस कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर ..

दस सूत्रीय मांगों को लेकर दस सूत्रीय मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारी का प्रदर्शन...


 वशिष्ट मौर्य



देवरिया| जिले के सभीे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एम्बुलेंस कर्मचारी सोनू घाट चौराहे से आगे  इंडियन पेट्रोल पम्प के पास सोमवार को एम्बुलेंस को खड़ा करके अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित हड़ताल पर  बैठ गए। इनकी प्रमुख मांगे हैं (1)पायलट प्रोजेक्ट बंद किया जाय (2)कर्मचारियों का शोषण बंद किया जाय (3)निर्धारित समय पर वेतन दिया जाय(4)फर्जी केस बंद किया जाय (5)निकाले हुए कर्मचारियों को वापस लिया जाय (6) 2012 से पंद्रह परसेंट वेतन बृद्धि का जो प्रावधान था उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाय (7) ड्यूटी आठ घंटे की लागू किया जाय (8) केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वेतन व सामान्य कार्य नियम लागू किया जाय (9) कार्य करते वक्त किसी कर्मचारी की आकस्मिक घटना हो जाने पर कंपनी द्वारा किया वादा पंद्रह लाख का बीमा देने का उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाय (10) gvk कंपनी से टेंडर हटाकर Nrhm के तहत कार्य करवाया जाए।


इन्हीं मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारी धरने पर बैठे हैं साथ ही कर्मचारियों का यह भी कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम लोग काम पर वापस नहीं लौटेंगे और इसी तरह से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे रहेंगे|


इस दौरान मरीजों को होने वाली असुभिधाओँ की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर समस्त एम्बुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ