जाप का विनोद पर भरोसा, विरोधियों की उड़ी नींद ..

विनोद कुशवाहा के नाम की घोषणा होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आता है... ऐसे में माना जा रहा है कि विनोद कुशवाहा की उम्मीदवारी ने ऐसे कई सफेदपोशों की नींद उड़ा दी है... जो स्नातक चुनाव को अपनी जागीर समझते थे... 


प्रयागराज | उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोषितों और वंचितों की रहनुमा बनकर उभरी जन अधिकार पार्टी ने इलाहाबाद और झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जन अधिकार पार्टी प्रमुख बाबू सिंह कुशवाहा ने विनोद कुशवाहा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की तरफ से विनोद कुशवाहा के नाम की औपचारिक घोषणा हो गयी है।



गौरतलब है कि इलाहाबाद और झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इलाहाबाद मंडल के 3 और बुंदेलखंड के सात जिले शामिल है। बुंदेलखंड के जिलों में जन अधिकार पार्टी का प्रभुत्व माना जाता है। विनोद कुशवाहा की सहजता से इलाहाबाद ही नही आस पास के लोग भी प्रभावित रहते है। विनोद कुशवाहा के नाम की घोषणा होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आता है। ऐसे में माना जा रहा है कि विनोद कुशवाहा की उम्मीदवारी ने ऐसे कई सफेदपोशों की नींद उड़ा दी है। जो स्नातक चुनाव को अपनी जागीर समझते थे।


विनोद कुशवाहा और उनकी टीम के सदस्य इस समय वोटर लिस्ट बनाने के काम मे जी जान से जुटे हुये है। प्रतिदिन दर्जनों कार्यक्रम हजारो लोगो से मिलकर सामाजिक जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है। विनोद कुशवाहा की ईमानदारी और लगनशीलता को देखते हुये कई बड़े सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने उनका समर्थन किया है।


टिप्पणियाँ