मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता

(मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 92 व्यक्तियों को 01 करोड़ 35 लाख 76 हजार रु0 की आर्थिक सहायता...)


लखनऊ। मुख्यमंत्री ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 92 व्यक्तियों को 01 करोड़ 35 लाख 76 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। लाभार्थियों में जनपद कुशीनगर की  रजिया खातून, मिर्जापुर के  रामनाथ तथा कन्नौज के सर्वेश कुमार आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।


टिप्पणियाँ